मुजफ्फरपुर: होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इस क्रम में नौ जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिनमें मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

उधना-हसनपुर रोड होली स्पेशल ट्रेन:

रेलवे द्वारा 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा, जो डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मार्ग से गुजरेगी।

ट्रेन संख्या 09031 (उधना-हसनपुर रोड स्पेशल):

22 फरवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को उधना से 11:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:30 बजे डीडीयू, 14:15 बजे पाटलिपुत्र, 17:10 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए 20:00 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09032 (हसनपुर रोड-उधना स्पेशल):

23 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड से 21:45 बजे खुलकर अगले दिन 00:25 बजे मुजफ्फरपुर, 02:15 बजे पाटलिपुत्र, 05:40 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 15:00 बजे उधना पहुंचेगी।

गांधीधाम-भागलपुर होली स्पेशल:

इसके अलावा 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर और बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 09451 (गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल):

06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को

ट्रेन संख्या 09452 (भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल):

09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में संचालित होंगी।

रेलवे के इस निर्णय से होली के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहार पर यात्रा करना पहले से कहीं अधिक आसान हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top