समस्तीपुर: जिले के रोसड़ा थाना के वार्ड 5 जरही मोहल्ले में सोमवार को एक इंटर की छात्रा का शव उसके कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला।

मृतका की पहचान खगड़िया जिले के चोटा थाना के मलपा गांव के संजय पटेल की पुत्री सुलोचना कुमारी के रूप में हुई। बताया गया कि वह इंटरमीडिएट का परीक्षा देने रोसड़ा में रह रही थी।

सुबह लोगों ने उसका शव उसके कमरे में एक दुपट्टा के सहारे लटका देखा। सूचना पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। बताया गया कि वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने को लेकर मोहल्ले में बंद पड़े एक निजी स्कूल के भवन में किराया पर रह रही थी।

सुलोचना के माता-पिता दिल्ली में रहते है। वह मौसा-मौसी के साथ यहां परीक्षा देने को पहुंची थी। घटना की सूचना पर उक्त स्वजन भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा। पुलिस स्वजनों के आवेदन पर अग्रेतर कर्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top