समस्तीपुर/पूसा: पूसा थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग स्थित भुसकौल गांव में अनियंत्रित पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

मृतक दोनों युवकों की पहचान भुसकौल गांव निवासी स्व. बिंदेश्वर राम के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार एवं स्व. त्रिभुवन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई।

घटना रविवार दोपहर बाद की है। मिली जानकारी के अनुसार चंदन और रौशन अपने बाइक पर सवार होकर किसी काम से भुसकौल से समस्तीपुर की ओर जा रहा था।

मुख्य सड़क पर आते ही समस्तीपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ओवर स्पीड पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में किसी वाहन के जरिये दोनों घायल युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा पहुंचाया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. शशि भूषण कुमार, फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार आदि ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना के संबंध में जांच पड़ताल की जा जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पिकअप वैन का चालक पिकअप लेकर फरार हो गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top