समस्तीपुर/ताजपुर: ताजपुर के मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी पंचायत के दर्जीनिया पुल के समीप रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों का तांडव देखने को मिला है।

बदमाशों ने एक स्कूल संचालक को निशाना बनाते हुए उनके उपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी है। घटनास्थल पर ही स्कूल संचालक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोरवा के सोंगर पंचायत के निवासी पलटन सहनी के पुत्र गणेश सहनी (30) के रूप में हुई। बताया गया कि गणेश हरपुर पंचायत में एक निजी स्कूल का संचालन करते हैं।

वह स्कूल की छुट्टी होने बाद में शाम तीन बजे के करीब वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुल पर तीन बाइक पर सवार छह बदमाश उनका घात लगाकर इंतजार कर रहे थे।

वह जैसे ही पुल के समीप पहुंचे तो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक दी। बदमाश और स्कूल संचालक के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान एक बदमाश ने उनके उपर गोली फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही गणेश जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सभी बदमाशों ने मिलकर एक-एक 14 राउंड गोली चलाई। 13 गोली मृतक के शरीर में लगी है।

वही घटनास्थल पर 14 खोखा पड़ा मिला है। घटना को अंजाम देने बाद सभी बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर स्वजनों भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां से उसे अचेतावस्था में अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top