पटना: राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित लाभुकों के लिए पंचायत और प्रखंड में शिविर लगाकर पेंशन दिया जाएगा। बुजुर्ग, दिव्यांग व विधवा लाभार्थियों का अगर जीवन प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है, तो उनकी पेंशन बंद नहीं होगी।

पंचायत और प्रखंड में जीवन प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण की सुविधा दी जाएगी। बुधवार को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने सूचना भवन के संवाद हाल में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अबतक 70 लाख लाभुकों का जीवन प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण हो चुका है। पंचायत और प्रखंड में प्रत्येक महीने एक दिन शिविर लगाकर जीवन प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण कराया जाएगा।

दिव्यांग बच्चों के लिए प्रत्येक प्रमंडल में 500 बेड की क्षमता वाली आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे।

इस मौके पर विभागीय सचिव वंदना प्रेयषी ने कहा कि महिला बाल विकास निगम के माध्यम से लड़कियों को 21 तरह के कौशल के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसमें कढ़ाई-बुनाई के अलावा कंप्यूटर, इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेरिंग जैसे कौशल शामिल है।

इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय निदेशक धर्मेन्द्र कुमार और दिव्यांजन सशक्तीकरण निदेशालय के निदेशक योगेश कुमार सागर ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top