पटना: भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह अब जेपी नड्डा का स्थान लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है।

बिहार की राजनीति में नितिन नबीन एक जाना-पहचाना नाम हैं। दिग्गज भाजपा नेता व विधायक रहे नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांचवीं बार विधायक चुन गए हैं।

पार्टी में उनका महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि 20 नवंबर को जब नीतीश कुमार ने 10वीं पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्हें भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, “आज भाजपा के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है कि बिहार के एक नेता को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है… मैं नितिन नबीन को बधाई देता हूं।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई:

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा, “मैं भाजपा का धन्यवाद करता हूं।

बिहार से नितिन नबीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मनोनीत हुए हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं… नितीन नबीन के नेतृत्व में बिहार के साथ-साथ पूरे देश में भाजपा मजबूती के साथ खड़ी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top