समस्तीपुर में खाकी पर भारी उपद्रवी, 6 महीने में 4 बार पुलिस कर्मियों पर हुआ हमला

समस्तीपुर/विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में उपद्रवियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि खाकी का खौफ लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बावजूद पुलिस पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बीते छह महीनों में चार बार […]

समस्तीपुर में भूमि विवाद को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग, सात खोखे बरामद, इलाके में दहशत

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला (वार्ड संख्या 36) में रविवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ला निवासी साजन कुमार अपनी […]

बिहार में 180 सीएचसी में बनेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, अब मरीजों को समय पर मिलेगा खून

समस्तीपुर: बिहार में मरीजों को समय पर खून उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा और दूरगामी फैसला लिया है। सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत राज्य के 180 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और थैलेसीमिया, डेंगू, दुर्घटना व जटिल प्रसव जैसे […]

समस्तीपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की पिटाई का मामले में, ताजपुर थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

समस्तीपुर/ताजपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र के पुलिस कस्टडी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताजपुर थानाध्यक्ष, कांड के अनुसंधानकर्ता और एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित […]

समस्तीपुर में कोहरे ने घटाई ट्रेनों की रफ्तार, लोको पायलट को गाइड कर रहे पटाखा-होम और डिस्टेंस सिग्नल सिस्टम

समस्तीपुर: शीतकाल के आगमन के साथ ही कुहासे का असर रेलवे परिचालन पर दिखना शुरू हो गया है। घने कोहरे के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है, इसी को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने ट्रैक से लेकर सिग्नल व्यवस्था तक कई एहतियाती कदम उठाए हैं। अभियंत्रण विभाग ने रेलवे लाइनों की विशेष पेट्रोलिंग […]

समस्तीपुर के अस्पतालों में लगेंगे रिमोट वाले 32 LDR बेड, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर: सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलडीआर (लेबर डिलेवरी एंड रिकवरी) बेड उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में तीन फीट ऊंचे नॉर्मल बेड पर महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। नॉर्मल बेड व गंदी चादर के कारण प्रसव के दौरान प्रसूता […]

समस्तीपुर में ई-रिक्शा से उतरते ही तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, चालक फरार; NH-28 पर लगा 3 घंटे जाम

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: नगरगामा पंचायत के मधेपुर वार्ड संख्या 13 निवासी स्व. टेकने प्रसाद के पुत्र उत्तम प्रसाद (65 वर्ष) की सरदारगंज चौक पर सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की सुबह वह ई-रिक्शा से उतरकर अपने दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरौनी की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल […]

उत्तर बिहार में दो दिनों तक कोल्ड डे का रहेगा असर: तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

समस्तीपुर/पूसा: उत्तर बिहार में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लगातार गिरते तापमान और पछुआ हवा के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी एक से दो दिनों तक क्षेत्र में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे कनकनी वाली […]

समस्तीपुर को मिलेगा 2026 में एक और शानदार पुल, दरभंगा तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक नदी पर हकीमाबाद और नागरबस्ती के बीच बन रहा बहुप्रतीक्षित पुल वर्ष के अंत तक तैयार होने की संभावना है। पुल निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है और सभी पिलर खड़े हो चुके हैं। वर्तमान में पुल के ऊपरी ढांचे का निर्माण कार्य जारी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण […]

समस्तीपुर में रेलवे की पैनी नजर: फर्जी टीटीई पकड़ने पर प्रधान टिकट परीक्षक सम्मानित

समस्तीपुर: समस्तीपुर-बरौनी मार्ग पर यात्रियों की सतर्कता और रेलवे कर्मी की तत्परता ने बड़ी गड़बड़ी उजागर कर दी। यात्रियों ने शिकायत की कि एक अनजान व्यक्ति खुद को टीटीई बताकर टिकट चेक कर रहा है। सूचना पाकर प्रधान टिकट परीक्षक टुनटुन राय तुरंत संबंधित कोच में पहुंचे और व्यक्ति से पूछताछ की। कुछ ही पल […]

Back To Top