पटना: विधानसभा चुनाव में गठबंधन विरोधी काम करने वाले जदयू नेताओं-कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई जारी रहेगी। सोमवार को हुई अनुशासन समिति की बैठक में निर्देश दिया गया कि दल विरोधी आचरण करने वालों को सदस्य नहीं बनाया जाए, ताकि संगठनात्मक अनुशासन एवं एनडीए गठबंधन की मजबूती सुनिश्चित की जा सके। इस समय जदयू का सदस्यता अभियान […]
आधार सीडिंग नहीं कराने वाले लाभार्थियों का राशन कार्ड होगा रद: 17 से 30 दिसंबर तक विशेष अभियान
पटना: बिहार में राशन कार्ड के संदिग्ध लाभुकों का सत्यापन होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने संदिग्ध लाभुकों के उपलब्ध कराए गए डेटा के निराकरण एवं लाभुकों को शत-प्रतिशत आधार सीडिंग (ई-केवाईसी) करने हेतु विशेष अभियान चालने का निर्देश दिया है। अगर इस अभियान में संदिग्ध लाभुकों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराने वालों के राशन कार्ड […]
चंद पलों की रफ्तार, तीन लोग अस्पताल में भर्ती, दो की हालत नाजुक
समस्तीपुर/उजियारपुर: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव से गुजरने वाली उजियारपुर- समस्तीपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से गुजर रही एक बाइक सवार ने अधेड़ को ठोकर मार दिया। तीनों जख्मी का चल रहा इलाज: इससे अधेड़ सहित बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से […]
नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल समेत कई नेताओं ने दी बधाई
पटना: भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह अब जेपी नड्डा का स्थान लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। बिहार की राजनीति […]
‘आप कोहली से आगे हैं’, वैभव सूर्यवंशी ने विराट को पीछे छोड़ने पर दिया मजेदार रिएक्शन, जानिए क्या कहा ?
नई दिल्ली: भारत के युवा उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी इस समय छाए हुए हैं। वह अपने बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं और गेंदबाजों के लिए खौफ बने हुए हैं। बाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने अंडर-19 एशिया कप के पहले ही मैच में यूएई के खिलाफ तूफानी शतक ठोका। मैच […]
समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावटः पछिया हवा से बढ़ेगी कनकनी
समस्तीपुर: जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गया है। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से 17 दिसंबर तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय […]
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, युवाओं को मिलेगी चार विदेशी भाषाओं की मुफ्त शिक्षा
पटना: बिहार के युवाओं को रोजगार और नौकरी हासिल करने हेतु अवसर दिलाने में जुटी नीतीश सरकार नये साल में चार विदेशी भाषाओं की निशुल्क पढ़ाई शुरू कराने जा रही है। जनवरी से युवाओं को जापानी, जर्मन, कोरियाई और अरबी भाषा की पढ़ाई कराई जाएगी। निकट भविष्य में चीनी, फ्रेंच, इतालवी, रूसी, स्पेनिश जैसी भाषाएं […]
बेगूसराय में रेलवे की नौकरी का झांसा देकर 3.20 लाख की ठगी: फेक ऑफर लेटर से करवा दी ज्वाइनिंग
बेगूसराय: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 40 सर्वोदय नगर निवासी बेरोजगार युवक को 3 लाख 20 हजार का चूना लगाया है। ठगों ने 3.20 लाख रुपये लेकर युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया और हावड़ा के लिलुआ वर्कशॉप में योगदान […]
STET अभ्यर्थियों का बिहार बोर्ड ऑफिस के बाहर हंगामा; रिवाइज्ड आंसर-की, नोटिफिकेशन और ग्रेस मार्क्स की मांग तेज
पटना: पटना में बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 20-25 उम्मीदवार बोर्ड ऑफिस गेट के बाहर जमा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बोर्ड लगातार उन्हें गुमराह कर रहा है […]
डिप्टी CM सम्राट चौधरी का एलान-‘गुंडा बैंक’ पर पूरी सख्ती, अवैध सूदखोरी नेटवर्क खत्म करेंगे
पटना: बिहार में तेजी से फैल रहे अवैध ‘गुंडा बैंक’ पर अब सरकार पूरी तरह नकेल कसने की तैयारी में है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में चल रहे इस अवैध सूदखोरी नेटवर्क का पूरी तरह अंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनमाने ब्याज वसूलने और गरीबी-लाचारी का फायदा उठाकर […]