समस्तीपुर में साड़ी से गला घोटकर किशोर की हत्या, शौचालय के बाहर मिला शव

समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना के चकहाजी गांव में बुधवार की अल सुबह एक युवक का शव उसके ही घर के सामने बने एक शौचालय के समीप से बरामद किया गया। युवक की साड़ी से गला घोटकर हत्या की गई है। घटना को मंगलवार की देर रात अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान गांव के ही […]

समस्तीपुर में बड़ा पर्दाफाश, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता के घर छापा, जाली नोट रैकेट से नाम जुड़ा

समस्तीपुर: जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल के अजनौल गांव में मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर धावा बोल दिया। हरियाणा एसटीएफ, समस्तीपुर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह छापेमारी हरियाणा के पानीपत से जुड़े […]

समस्तीपुर में 95 साल के पति की सज रही थी अर्थी, पत्नी ने भी शोक में तोड़ा दम, साथ में उठी अर्थी

समस्तीपुर/उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड की परोरिया पंचायत के वार्ड संख्या-11 में जीवन और मृत्यु के अटूट बंधन की दुर्लभ मिसाल देखने को मिली। यहां बुजुर्ग किसान दंपती युगेश्वर राय (95) और उनकी पत्नी तेतरी देवी (90) का निधन एक ही दिन कुछ ही समय के अंतराल में हो गया। सात फेरों के साथ जीवन भर साथ […]

समस्तीपुर रेल मंडल के 8 स्टेशनों पर लगेंगे फेयर रिपीटर बोर्ड, अधिक किराया वसूली पर लगेगी रोक

समस्तीपुर: समस्तीपुर रेल मंडल के आठ प्रमुख स्टेशनों पर फेयर रिपीटर बोर्ड लगाए जाएंगे। समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, मोतिहारी, नरकटियागंज, सीतामढ़ी और सहरसा का चयन किया गया है। यहां डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर यात्रियों को यात्रा स्टेशन और टिकट का मूल्य स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मंडल मुख्यालय से आनलाइन निगरानी की जाएगी, जिससे […]

समस्तीपुर में खाकी पर भारी उपद्रवी, 6 महीने में 4 बार पुलिस कर्मियों पर हुआ हमला

समस्तीपुर/विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में उपद्रवियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि खाकी का खौफ लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बावजूद पुलिस पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बीते छह महीनों में चार बार […]

समस्तीपुर में भूमि विवाद को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग, सात खोखे बरामद, इलाके में दहशत

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला (वार्ड संख्या 36) में रविवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ला निवासी साजन कुमार अपनी […]

लालू प्रसाद छोड़ेंगे RJD अध्यक्ष का पद ! किसके हाथों होगी पार्टी की कमान?

पटना: राष्ट्रीय जनता दल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बहुत संभव है कि उसमें तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने का निर्णय हो। बैठक में सांगठनिक स्तर पर कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। कुछ वरीय नेताओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर […]

विराट रामायण मंदिर परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, देखी सहस्र शिवलिंगम स्थापना प्रक्रिया

पूर्वी चंपारण/कैथवलिया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कैथोलिया स्थित जानकी नगर में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने यहां सहस्र शिवलिंगम की स्थापना से पूर्व की जा रही पीठ पूजा और अनुष्ठानों की प्रक्रिया को करीब से देखा और मंदिर परिसर का भ्रमण […]

बिहार में 180 सीएचसी में बनेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, अब मरीजों को समय पर मिलेगा खून

समस्तीपुर: बिहार में मरीजों को समय पर खून उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा और दूरगामी फैसला लिया है। सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत राज्य के 180 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और थैलेसीमिया, डेंगू, दुर्घटना व जटिल प्रसव जैसे […]

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में बोले पीके, पुलिस से चूक हुई है तो सुधार करे

पटना: पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लड़की संदिग्ध स्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस का प्रारंभिक दावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद से सवालों के घेरे में है। इस बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को जहानाबाद जाकर मृतका के स्वजनों से मुलाकात की। कहा कि इस […]

Back To Top