पटना: बांग्लादेश की सीमा के निकटस्थ किशनगंज में आर्मी कैंप का बनना तय है। इसके लिए चिह्नित लगभग 250 एकड़ भूखंड को खेतिहर बताते हुए स्थानीय लोग विरोध जता रहे, जिनमें अधिसंख्य मुसलमान हैं। किशनगंज के कांग्रेस सांसद मो. जावेद संसद में यह मुद्दा उठा चुके हैं और जिलाधिकारी से मिलकर हस्तक्षेप का आग्रह कर […]
27 साल का रिकार्ड टूटा, उत्तर बिहार में 6 जनवरी तक कोल्ड डे के आसार
समस्तीपुर/पूसा: उत्तर बिहार के जिलों में अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के साथ ही छह जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। सुबह में मध्यम स्तर का कुहासा छाया रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है। दूसरी तरफ […]
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार कैलेंडर और डायरी का किया विमोचन, हर पन्ने पर राज्य के विकास और प्रगति की गाथा
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार सरकार के जिस कैलेंडर का लोकार्पण किया है, उसके हरेक पन्ने पर राज्य के विकास की तस्वीर है। जनवरी के पृष्ठ पर सात निश्चय-3, उद्योगों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाएं और मखाना का विशेष रूप से जिक्र है। जनवरी के पृष्ठ पर सात […]
छात्रों को मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान, समस्तीपुर के पांच स्कूलों में स्थापित होगी मिट्टी जांच लैब
समस्तीपुर: जिले के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्रयोगशाला में मिट्टी की जांच कर वैज्ञानिक तरीके से सीखेंगे। जिले के पांच चयनित विद्यालयों में मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी, जहां सातवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं मृदा परीक्षण की बारीकियां समझेंगे। यह पहल राष्ट्रीय कृषि […]
जीतन राम मांझी की पार्टी में भगदड़; कुशवाहा की पार्टी RLM में शामिल हुए HAM के कई नेता
पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी दुस्तानी आवाम मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव समेत कई नेता बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हो गए। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दी। मिलन समारोह में कुशवाहा ने कहा कि हम पूर्णिया […]
महुआ और मुंगेर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आएगी तेजी, सरकार ने अलॉट किए 27 करोड़
पटना: नीतीश सरकार के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज अभियान को और गति मिलने जा रही है। वैशाली के महुआ और मुंगेर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में कुल 27 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। यह राशि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत […]
साली के चक्कर में पति ने दरभंगा में पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला
दरभंगा: बिहार के मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के भेलाही गांव में साली के चक्कर में पति ने अन्य स्वजन संग पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया। 22 दिन उपचार के बाद महिला ने सोमवार की रात दम तोड़ दिया। चार साल पहले हुई थी अनोखा देवी की शादी: मंगलवार को उसके शव का […]
खेती में बदलाव की पहल: तिलहनी उत्पादन से समस्तीपुर के किसानों की बढ़ेगी कमाई
समस्तीपुर: संयुक्त कृषि भवन कार्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन अंतर्गत तिलहनी फसलों की उन्नत खेती विषय पर मंगलवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी डा. सुमित सौरभ, सहायक निदेशक (शष्य) सह प्रक्षेत्र पदाधिकारी संतोष कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक गंगेश कुमार चौधरी एवं कृषि […]
समस्तीपुर में माइक्रो फाइनेंस लूट पर फंसी गुत्थी में पुलिस उलझी: 46 हजार या 23 हजार ?
समस्तीपुर/विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गाछी टोला शाहपुर के पास माइक्रो फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर लूट की घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया है, लेकिन लूटी गई राशि को लेकर नया पेंच फंस गया है। फाइनेंसकर्मी जहां 46 हजार रुपये लूटने का दावा कर रहा है, वहीं गिरफ्तार बदमाश केवल 23 हजार रुपये […]
समस्तीपुर में कार गैराज में लगी भीषण आग, 6 कारें जलकर राख: करोड़ों का नुकसान
समस्तीपुर/मोहनपुर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के पीरगंज स्थित अनन्या ऑटोमोबाइल वर्कशॉप एवं सुधा कार सर्विस सेंटर में रविवार की देर शाम भीषण आग लगने से डेढ़ से दो करोड़ रुपये की गाड़ियों का नुकसान होने की बात सुनी जा रही है। घटना के संबंध में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बतायी जा रही है। […]