समस्तीपुर: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉप टेन मेरिट लिस्ट में समस्तीपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
जिले के 9 स्टूडेंट्स ने उच्च अंक हासिल कर राज्य स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
टॉप टेन सूची में समस्तीपुर की ज्योति कुमारी को सबसे अधिक अंक मिले हैं। उसने 487 अंक (97.4 प्रतिशत) प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है।
वह जेपीएन हाई स्कूल, नरहन की छात्रा हैं और उनके इस प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है।
इसके अलावा मौसमी कुमारी ने 485 अंक (97 प्रतिशत) के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। वह आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंचा (विद्यापति) की छात्रा हैं।

वहीं, शमशीर अख्तर ने 485 अंक के साथ टॉप टेन में अपनी जगह बनाई और मिल्लत एकेडमी, समस्तीपुर का नाम रोशन किया।
आठवें स्थान पर सायना प्रवीन ने 483 अंक (96.6 प्रतिशत) हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वह गर्ल्स हाई स्कूल, दलसिंहसराय की छात्रा हैं।
नौवें स्थान पर आयुष कुमार ने 482 अंक (96.4 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। वे उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिंघिया बुजुर्ग उत्तर के छात्र हैं।
इसके साथ ही दसवें स्थान पर अदित्री हर्ष सहित कई अन्य छात्रों ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) हासिल कर टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई।
समस्तीपुर के इन छात्रों की सफलता से जिले में खुशी की लहर है। शिक्षकों और अभिभावकों ने इसे मेहनत और लगन का परिणाम बताया है।
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रदर्शन आने वाले वर्षों के लिए अन्य छात्रों को प्रेरित करेगा।