पटना: केंद्रीय बजट 2026 में बिहार के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। इसमें शिप रिपेयरिंग सेंटर शामिल है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वाराणसी और पटना में शिप रेपियरिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि गंगा समेत अन्य नदियों के जल मार्गों से माल ढुलाई को बढ़ाया जाए।

इसके लिए वाराणसी और पटना को वाटरवेड हब के रूप में विकसित किया जाएगा। घोषणा के अनुसार वाटरवेज का इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

देश के विकास में बिहार का फायदा:

इसके अलावा सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल खोलने और शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती की जाएंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, पौराणिक और विरासत वाले प्रमुख स्थानों का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन होगा।

इसके लिए नेशनल डेस्टिनेशनल डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्थापना होगी। इसमें बिहार के भी स्थल शामिल होंगे।

खादी, हथकरघा और हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा इंडिया सेमिकंडक्टर मिशन 2.0 का शुभारंभ जल्द किया जाएगा। इसमें बिहार की भी भूमिका होगी।

टीडीएस में छूट:

विदेश यात्रा पैकेज पर लगने वाला टीसीएस अब 5% और 20% से घटाकर बिना किसी न्यूनतम राशि सीमा के 2% किया जाएगा शिक्षा और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत टीसीएस 5% से घटाकर 2% किया जाएगा

मानव संसाधन सेवाओं की आपूर्ति को अब टीडीएस के तहत ठेकेदारों को किए जाने वाले भुगतानों में स्पष्ट रूप से शामिल किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की अस्पष्टता दूर होगी

मानव संसाधन सेवाओं पर टीडीएस अब केवल 1% या 2% की दर से ही लगाया जाएगा

दिव्यांगों के लिए योजना:

दिव्यांगजन कौशल योजनाः प्रत्येक दिव्यांग समूह को उद्योग अनुकूल और विशिष्ट प्रशिक्षण के माध्यम से सम्मान से जीवन जीने के अवसरों को सुनिश्चित करना

दिव्यांग सहारा योजना: आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को सहायक उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास में निवेश और एआई से एकीकरण हेतु सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top