समस्तीपुर/पूसा: उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में गरज वाले बादल बनने की संभावना है। 9 एवं 10 अप्रैल को तेज हवा के साथ ज्यादातर जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार के अनुसार इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना बताई है।

4-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा:

अगले चार दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि अनुमानित अवधि के दौरान 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरबा हवा चलेगी। 9 एवं 10 अप्रैल को वर्षा के दौरान हवा की औसत रफ्तार 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

कितना रहेगा तापमान ?

अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के द्वारा मंगलवार का अधिकतम तापमान 34.5 एवं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञानियों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम की मिजाज को देखते हुए अपने फसलों की कटाई एवं भंडारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top