समस्तीपुर/ शिवाजीनगर: समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।

नदी में नहाने के दौरान हादसा:

घटना करेह नदी के बरियाही घाट पुल के समीप हुई, जहां तीनों बच्चे नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि तेज धारा के कारण वे पानी में बह गए और बाहर नहीं निकल सके।

एक की तलाश जारी:

प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो बच्चों के शव नदी से बाहर निकाल लिए हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश के लिए गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

मृतकों की हुई पहचान:

तीनों बच्चों की पहचान परसा पंचायत के बोरज गांव निवासी सुदर्शन झा के पुत्रों के रूप में हुई है। इनमें आदित्य कुमार झा (15 वर्ष), हर्षनाथ कुमार झा (13 वर्ष) और कार्तिक कुमार झा (11 वर्ष) शामिल हैं।

सबसे छोटे कार्तिक का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।

प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद:

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी अंचल अधिकारी मनीष चौधरी, बीडीओ आलोक कुमार सिंह और शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान जारी है।

गांव में पसरा मातम:

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से लोग स्तब्ध हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top