समस्तीपुर/विभूतिपुर: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बकाया रुपए मांगने पर पूर्व मुखिया के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है।

नरहन वार्ड छह निवासी 65 वर्षीय राम नारायण सहनी को आरोपितों ने घर बुलाकर बुरी तरह पीट दिया, जिससे वे घायल हो गए।

बकाया मांगने पर बुलाया घर:

पीड़ित पूर्व मुखिया ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले आरोपित टुनटुन साह और उसकी पत्नी ने लकड़ी लेने के नाम पर उनसे 22 हजार रुपये उधार लिए थे।

पांच अप्रैल को बाजार में मुलाकात होने पर उन्होंने पैसे की मांग की, जिस पर आरोपित ने घर आकर रुपए लेने को कहा।

लोहे की रॉड से की पिटाई:

सोमवार को जब राम नारायण सहनी आरोपित के घर पहुंचे, तो उनके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की गई। हमले में उनके नाक और मुंह से खून निकलने लगा और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

गहने और नकदी भी छीने:

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके गले से सोने की चेन और 20 हजार रुपये नकद भी छीन लिए।

अस्पताल में चल रहा इलाज:

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें हैं। पूर्व मुखिया ने मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top