समस्तीपुर/रोसड़ा: रोसड़ा थाना के करियन गांव में पत्नी की मौत की मौत से परेशान एक युवक ने फंदे से लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना सोमवार की देर रात की है। मृतक की पहचान गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी स्व दिलीप पासवान के पुत्र अविनाश कुमार (25) के रूप में हुई।

बताया गया कि मंगलवार की सुबह जब स्वजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया। मोबाइल में उसने मरने से पहले एक वीडियो बनाया है। उसमें वह बिना कुछ कहे कुछ सेकेंड तक रोता है और फिर फंदे से लटक जा रहा।

गमछे का फंदा बनाकर दी जान:

बताया गया कि उसने गमछे का फंदा बनाकर एक बांस के सहारे लटक अपनी जान दे दी। स्वजनों ने बताया कि दो माह पूर्व उसकी पत्नी ने भी परिवारिक कलह की वजह से फंदे से लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

बाद से युवक परेशान रह रहा था। आखिरकार वह भी अपनी पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और फंदे से लटक अपनी जान दे दी।

बताया गया कि युवक हरियाणा प्रदेश में रहकर मजदूरी किया करता था। पत्नी की मौत पर वह घर लौटा था। बाद से यही रह रहा था।

कामकाज सब छोड़कर वह गुमसुम रहने लगा था। स्वजन उसे हादसे को भूलने को लेकर बार-बार उसका ढढ़ास बंधाते रहते, लेकिन वह सदमे से उभर नहीं पा रहा था।

पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम:

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। इस तरह दोनों पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम छा गया। थानाध्यक्ष लालबाबू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद में स्वजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन पर यूडी केस दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top