समस्तीपुर: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेट वैभव सूर्यवंशी ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा नहीं दी है। आज से सीबीएसई की परीक्षा शुरू हुई है, लेकिन उन्होंने एग्जाम नहीं दिया।

वैभव का एग्जाम सेंटर समस्तीपुर का पोदार इंटरनेशनल स्कूल है। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को उन्होंने एब्सेंट मार्क किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी आज अनुपस्थित हैं। वह परीक्षा केंद्र पर नहीं आए हैं। सीबीएसई की नीति के अनुसार हमने उन्हें एब्सेंट दर्ज कर लिया है।”

प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने यह भी कहा कि यदि कोई छात्र अनुपस्थित होता है, तो हमें उसे एब्सें दर्ज करना पड़ता है।

मुझे लगता है वह अगली परीक्षा जरूर देंगे:

प्रिंसिपल ने आगे कहा, हमें उम्मीद थी कि वह परीक्षा देने आएंगे, लेकिन अन्य कई जिम्मेदारियां हैं। हो सकता है क्रिकेट मैच हो या अभ्यास मुझे लगता है कि वह अगली परीक्षा जरूर देंगे।

बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड की अगली परीक्षा (इंग्लिश सब्जेक्ट) 21 फरवरी को है।

वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे बोर्ड एग्जाम:

गौरतलब है कि वैभव को लगातार क्रिकेट खेलने के कारण बाहर रहना पड़ा। ऐसे में वह बोर्ड एग्जाम की तैयारी नहीं कर पाए। अभी वह क्रिकेट पर ही फोकस कर रहे हैं।

मॉडेस्टी स्कूल ताजपुर के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बात करने के बाद दैनिक जागरण को बताया कि व्यस्तता के कारण इस बार 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top