पटना: देशभर में आज गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पटना के संपतचक में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कड़ी चेतावनी दी।

उन्होंने खुले मंच से कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को हथियार चलाना नहीं आता, उन्हें नौकरी छोड़कर घर लौट जाएं। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि यह बदला हुआ भारत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह देश की तीनों सेनाओं के हाथ खोल दिए हैं, उसी तरह बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी पुलिसकर्मी के हाथ बंधे नहीं रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समाज में कोई कचरा बचना नहीं चाहिए। बिहार पुलिस को कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ राज्य के विकास में भी अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस को न केवल कानून-व्यवस्था मजबूत करने, बल्कि राज्य के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

गृहमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान करते हुए कहा कि सुशासन स्थापित करने में पुलिस अपना पूरा सहयोग दे और न्याय प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top