समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना के चकहाजी गांव में बुधवार की अल सुबह एक युवक का शव उसके ही घर के सामने बने एक शौचालय के समीप से बरामद किया गया। युवक की साड़ी से गला घोटकर हत्या की गई है। घटना को मंगलवार की देर रात अंजाम दिया गया है।

मृतक की पहचान गांव के ही देवकांत कुमार के पुत्र चंद्रकांत कुमार के रूप में हुई। वह इंटर का छात्र बताया गया है। बताया गया कि देर रात दस बजे तक युवक घर पर ही था।

सभी स्वजन खाना-पीना खाकर सो गए। अल सुबह जब लोग नींद से जागे तो घर के सामने एक शौचालय के निकट उसका शव पड़ा मिला।

हल्ला होने पर ग्रामीण और अन्य स्वजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर कर्पूरीग्राम थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन करते हुए साड़ी और युवक का मोबाइल बरामद किया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। युवक के गले पर गला घोंटने का निशान बना है। जबकि, किसी अन्य जगह पर कोई जख्म नहीं है। जमीन पर बैठे अवस्था में उसका गला घोटा गया है।

घटना से स्वजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते रहे। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पर एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर छानबीन की है।

इधर, सदर अस्पताल में सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का अवलोकन करते हुए स्वजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पर एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर छानबीन की है। इधर, सदर अस्पताल में सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का अवलोकन करते हुए स्वजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

मोबाइल से हटाया गया है काल डिटेल और अन्य चीजें:

घटनास्थल से बरामद मोबाइल की जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मृतक के मोबाइल से गत कुछ दिनों की सभी काल डिटेल और अन्य चैट आदि डिलीट मिले। इससे शंका है कि बदमाश उससे पूर्व परिचित रहा है। उसने पूर्व नियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया।

युवक को फोन कर पहले बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वही साड़ी से गला घोंटे जाने की वजह से आशंका है कि प्रेम प्रसंग या अवैध संबंध की वजह से उसकी हत्या की गई होगी। फिलहाल, पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं पर गहन छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top