समस्तीपुर/पूसा: उत्तर बिहार में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लगातार गिरते तापमान और पछुआ हवा के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी एक से दो दिनों तक क्षेत्र में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे कनकनी वाली ठंड का असर जारी रहेगा।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार में कभी-कभी बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

उन्होंने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा छाने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की। जिससे ठंड और बढ़ेगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 7 डिग्री कम अधिकतम और 3 डिग्री कम न्यूनतम तापमान है। सूरज की किरणें न निकलने और ठंडी हवा चलने के कारण दिनभर सिहरन बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top